{"_id":"5792599b4f1c1b3859c4bc45","slug":"do-not-booking-the-kanwar-yatra-transporter","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कांवड़ यात्रा के दौरान बुकिंग न करें ट्रांसपोर्टर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कांवड़ यात्रा के दौरान बुकिंग न करें ट्रांसपोर्टर’
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ट्रैफिक ने शहर के ट्रांसपोर्टर्स के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लाइन में शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर के ट्रांसपोर्टर्स से अपील की कि वह लोग कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रकों की बुकिंग न करें।
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने कहा कि सभी ट्रांसपोर्ट अन्य राज्यों और जिलों के ट्रांसपोर्टर्स को भी गाजियाबाद में हुए डायवर्जन की जानकारी दें। इससे गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी। सीओ ट्रैफिक ने कहा कि डायवर्जन के दौरान अगर भारी वाहन डायवर्जन वाले इलाके में आए तो उनका चालान कर उन्हें सीज किया जाएगा।
उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और सिविल डिफेंस के वालंटियर्स के सहयोग की अपील भी की। बैठक में मौजूद रहे शहर के 50 से अधिक ट्रांसपोर्टर्स ने यातायात पुलिस को सहयोग की सहमति दी।