फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DMRC started removing soil from Hindon

डीएमआरसी ने हिंडन से मिट्टी हटाना शुरू किया

Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
DMRC started removing soil from Hindon
hindon - फोटो : अमर उजाला

डीएमआरसी ने मेट्रो पिलर बनाने के लिए हिंडन की धारा बाधित करते हुए डाली गई मिट्टी को हटाना शुरू कर दिया है। जेसीबी से मिट्टी हटाकर हिंडन की धारा को बहने के लिए चौड़ा मार्ग दिया जा रहा है, जिससे हिंडन की धारा बाधित नहीं हो।

विज्ञापन


अमर उजाला ने जल बिरादरी की शिकायत गत 10 मई के अंक में नदी की धारा से छेड़छाड़ के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था। जिसका असर शनिवार को देखने को मिला और मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


हिंडन नदी की धारा को मिट्टी डालकर दोनों ओर से पाटने के मामले में हिंडन जल बिरादरी की ओर से  जिलधिकारी और डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर से शिकायत की गई थी।  नदी की धारा बदलने का सवाल उठाते हुए संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन जल बिरादरी के संयोजक विक्रांत शर्मा ने बताया कि मेट्रो पिलर बनाने के लिए हिंडन की धारा को मलबा और मिट्टी डालकर बाधित किया गया था, जिससे इस वर्ष मानसून भी बेहतर रहने पर प्राकृतिक आपदा का खतरा हो सकता था। हिंडन नदी की धारा की चौड़ाई 150 मीटर से घटकर  मिट्टी के भराव के बाद महज 10 से 15 मीटर ही रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed