{"_id":"574dd52a4f1c1b7707109516","slug":"dm-shown-sharp-frown-before-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले डीएम ने दिखाए तीखे तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले डीएम ने दिखाए तीखे तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
नगवा क्षेत्र से बहता नाला जो कभी असि नदी था, आज अतिक्रमण की जद में है।
मानसून से पहले अब डीएम ने शहर केनालों की सफाई व्यवस्था पर गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। डीएम ने नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मानसून से पहले ही शहर के सभी नालों की सफाई हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर इस बार बरसात में शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझे तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं इस बाबत उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायतकर्ताओं का कहना था कि हर बार बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी के चलते उन्होंने नगर निगम को आदेश दिया है कि मानसून से पहले ही शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
डीएम ने आदेश दिया है कि सफाई शुरू कराने से पहले सभी नालों के फोटो खिंचवाए और नालों की सफाई की वीडियोग्राफी कराई जाए। बता दें कि शहर में नालों की सफाई और मानसून के सिर पर आने का मुद्दा पिछले दिनों अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया गया था। गंदगी से अटे पडे़ शहर के नालों को लेकर अमर उजाला ने सीरिज चलाई थी।
विज्ञापन