फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM orders to close all swimming pools amidst Coronavirus cases in Ghaziabad

कोरोना का कहर: गाजियाबाद और नोएडा के स्वीमिंग पूल बंद कराने के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 13 Apr 2021 04:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 13 Apr 2021 04:41 PM IST
सार

गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के सभी स्वीमिंग पूल को बंद कराने के आदेश। इंसीडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्र में आदेश के पालन को सुनिश्चित करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई।

विज्ञापन
DM orders to close all swimming pools amidst Coronavirus cases in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के सभी स्वीमिंग पूल को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। सभी इंसीडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्र में आदेश के पालन को सुनिश्चित करेंगे। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि दोषी पाए जाने पर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


गाजियाबाद जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने कहा है कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्र में स्विमिंग पूल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट ने सभी स्विमिंग पूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी के द्वारा अपने-अपने स्विमिंग पूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं। अन्यथा किसी भी स्थिति में दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed