फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   DM got a broom and got 500 people together

डीएम ने उठाई झाड़ू तो मिला 500 लोगों का साथ

Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
DM got a broom and got 500 people together
डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से रविवार को वसुंधरा में अटल चौक से अग्रसेन चौक तक सामूहिक श्रमदान एवं पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। डीएम निधि केसरवानी ने खुद सड़क पर झाड़ू लगाकर अभियान का आगाज किया। करीब 500 से अधिक लोगों ने अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।       
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अटल चौक से अग्रसेन चौक तक लगभग एक किलोमीटर की ग्रीन बेल्ट की सफाई स्थानीय निवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मुहिम, सफाई एक्सप्रेस व सिविल डिफेंस के लोगों के साथ की।
विज्ञापन


साथ ही नगर निगम को निर्देश दिया कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि इस स्थान पर दोबारा कूड़ा न डाला जाए। सफाई अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। डीएम की मौजूदगी में 500 से अधिक लोगों ने दो घंटे से अधिक तक श्रमदान करके ग्रीन बेल्ट और सड़कों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई टीपर कूड़े उठाए गए। इस दौरान डीएम ने ग्रीन बेेल्ट में पौधे भी लगाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं सफाई को हम अपने स्वयं के आचरण में शामिल करें। विकसित देशों में सड़कों, पार्कों आदि सार्वजनिक स्थलों की सफाई वहां के नागरिक खुद करते हैं।

डीएम ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर का कूड़ा इधर-उधर न फेंके और न ही किसी को फेंकने दें। हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि न वह गंदगी करेगा और न ही किसी को करने देगा, तभी स्वच्छता अभियान सफल होगा।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर आर्थिक रूप से दंडित किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रीति जायसवाल, मेयर अशु वर्मा, कर्नल टीपी त्यागी, रॉय तपन भारती, गिरीश शर्मा, योगेश त्यागी, मीना कौशिक आदि मौजूद रहे।       

दो सौ से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को हटाया
नगर निगम की टीम ने सफाई के साथ ही सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण का भी सफाया किया। थाना इंदिरापुरम से वसुंधरा सेक्टर-19 तक मुख्य सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की जेसीबी पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटानी शुरू कर दी थीं।

नगर निगम ने सड़कों के किनारे लगी रहेड़ी पटरी वालों को हटा दिया। इस दौरान ग्रीन बेल्ट पर हुए निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। टीम ने अभियान के तहत करीब दो सौ से अधिक रेहड़ी पटरी वालों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।


इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट में लगे अवैध होर्डिंग्स को भी हटाया गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed