{"_id":"660d932a5618b3fb03095629","slug":"dj-operator-killed-shopkeeper-with-two-friends-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107726-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीजे संचालक ने दो दोस्तों केसाथ की दुकानदार की हत्या, शराब पीने के दौरान हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीजे संचालक ने दो दोस्तों केसाथ की दुकानदार की हत्या, शराब पीने के दौरान हुई थी कहासुनी
Wed, 03 Apr 2024 11:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:04 PM IST
सार
नवीन फल एवं सब्जी मंडी में मंगलवार रात डीजे संचालक गौरव और उसके दो दोस्तों की शराब पीने के दौरान दुकानदार मोमीन से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गौरव ने मोमीन (22) पर साइकिल की चेन के चक्र से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
साहिबाबाद की नवीन फल एवं सब्जी मंडी में मंगलवार रात डीजे संचालक गौरव और उसके दो दोस्तों की शराब पीने के दौरान दुकानदार मोमीन से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गौरव ने मोमीन (22) पर साइकिल की चेन के चक्र से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पहुंची लिंकरोड पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने तीनों आराेपियों गौरव सिंह, अंकित और राजू निवासी झंडापुर की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से हमीरपुर के बजरिया रोड निवासी सलीम प्रह्लादगढ़ी में किराये के मकान में रहते हैं। उनके बेटे नौशाद और मोमीन मंडी में चाय की दुकान करते हैं। मंगलवार रात मोमीन दुकान पर काम खत्म करके रेहड़ी पर सो गया था। नौशाद का आरोप है कि रात में झंडापुर निवासी गौरव और उसके दोस्तों ने मिलकर मोमीन पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने साइकिल की चेन के नुकीले चक्र से कई बार प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मोमीन को वसुंधरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नौशाद ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
धार्मिक नारा लगाने का बताया विवाद
माेमीन के भाई ने हत्या के पीछे धार्मिक नारा लगाने का विवाद बताया है। उसने बताया कि करीब 22 दिन पहले भी गौरव ने भाई को झगड़े में मारने की धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इतना ही नहीं, लिखित शिकायत में भी धार्मिक नारे के विरोध जैसी बात भी नहीं कही गई है।
विज्ञापन
अपशब्द कहने पर हुआ विवाद
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि गौरव किराये पर लेकर डीजे बजाता है। वह 2/3 अप्रैल की रात में कार्यक्रम से घर पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथ साइकिल की चेन का नुकीला चक्र लेकर अंकित, राजू और मोमीन के साथ साहिबाबाद मंडी में गया था। नशे में मोमीन ने गौरव से कुछ अपशब्द कहे थे। इस बात से कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ने पर उसने मोमीन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस से बचने के लिए उसने चक्र को कपड़ो के बीच छिपा दिया था। इतना ही नहीं, तीनों आरोपी माेमीन के परिजनों के साथ मिलकर उसे तलाशने का नाटक करने लगे।