{"_id":"580131244f1c1bc67b290d9d","slug":"diwali-will-present-additional-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलेगा अतिरिक्त बसों का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मिलेगा अतिरिक्त बसों का तोहफा
ब्यूरो अमर उजाला/ कौशांबी
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने कमर कस ली है। त्योहार पर घर जाने वालों को रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का तोहफा मिलेगा। इस संबंध में रोडवेज ने सभी डिपो को निर्देश जारी कर दिए हैं।
ऐसे में गाजियाबाद रीजन की सभी आठ डिपो से दिवाली पर 50 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। साथ ही सभी बसों के फेरों में भी इजाफा किया जाएगा। दिवाली पर रोडवेज ने करीब एक दर्जन रूटों पर बसें बढ़ाने का फैसला किया है।
इनमें आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, बिजनौर, एटा, मैनपुरी आदि शामिल हैं। बसों की संख्या को देखते हुए खराब पड़ी बसों की भी मरम्मत की जा रही है, जबकि अनुबंधित बस संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दिवाली तक साधारण और वॉल्वो बसें उपलब्ध कराने की बात कही गई है। रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि हर बार की तरह दिवाली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रोडवेज सतर्क है और बसों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर गाजियाबाद, कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी, बुलंदशहर, हापुड़ आदि सभी डिपो ऑन रूट बसों की सूची तैयार कर रहे हैं।
धनतेरस से भाईदूज तक रोडवेज का साथ
रोडवेज की बसें धनतेरस से लेकर भाईदूज तक यात्रियों का साथ देंगी। यात्रियों को आनंद विहार, कश्मीरी गेट बस अड्डों के अलावा गाजियाबाद रीजन के सभी बस अड्डों से बसें मिल सकेंगी।
रोडवेज की ओर से आगरा, एटा, संभल, बदायूं, मेरठ, मैनपुरी, बुलंदशहर, चंदौसी, धामपुर, बिजनौर, बरेली आदि रूटों पर साधारण बसें, जबकि लखनऊ, कानपुर और देहरादून के लिए अतिरिक्त वॉल्वो और साधारण बसेें बढ़ाई जाएंगी।