फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Diwali will find the new line-Noida Ganga indirapuram

दिवाली बाद नई लाइन से इंदिरापुरम-नोएडा को मिलेगा गंगाजल

Sun, 16 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Diwali will find the new line-Noida Ganga indirapuram
गंगा जल - फोटो : अमर उजाला

दिवाली बाद इंदिरापुरम और नोएडा को नई पाइप लाइन से गंगाजल की सप्लाई मिलेगी। हिंडन किनारे एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हुई गंगाजल लाइन के स्थान पर दूसरी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, अब गंगनहर बंदी में इस लाइन को प्लांट से कनेक्ट किया जाएगा। अब प्लांट चालू होने पर इसी लाइन से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा गंगाजल प्लांट के सभी वाल्व और मशीनों की ऑयलिंग कराकर अगले एक साल के लिए इसे तैयार किया जाएगा।दरअसल, जल निगम ने इस क्षतिग्रस्त लाइन को रिपेयर कराकर अस्थाई समाधान कर दिया था, साथ ही इसके रिप्लेसमेंट के लिए दूसरी लाइन बिछा दी गई थी।
विज्ञापन


जल निगम अधिकारियों के मुताबिक नोएडा और इंदिरापुरम की गंगाजल आपूर्ति नहीं रोकी जा सकती थी, इसके चलते अभी तक यह लाइन प्लांट से कनेक्ट नहीं हो पाई थी। अब इस लाइन को कनेक्ट कराया जा रहा है, ताकि अगले एक साल तक सप्लाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा क्लेरी फ्लोकुलेटर (पानी स्टोर करने के ओपन टैंक) और सीडब्ल्यूआर में लगे लोहे के पार्ट को जंग से बचाने के लिए पेंट कराया जा रहा है। प्लांट में लगे वाल्व में ऑयलिंग और इलेक्ट्रिकल मशीनों का मेंटेनेंस कराया जा रहा है। करीब एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed