{"_id":"57ee99f84f1c1bcc0957487d","slug":"diwali-full-trains-buses-will-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर ट्रेनें फुल, बसें देंगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर ट्रेनें फुल, बसें देंगी राहत
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जहां ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है, वहीं लंबे रूट की बसों में काफी सीटें अभी बाकी हैं। वोल्वो और मल्टी एक्सल बसों में टिकट बचे हुए हैं। रोडवेज ने ज्यादा यात्री वाले रूटों को भी चिह्नित कर अतिरिक्त बसों के चलाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी रहती है। ऐसे में रोडवेज यात्रियों के सफर को आसान बनाएगा। एसी, वोल्वो और स्कैनिया बसों में ऑनलाइन टिकट फिलहाल बुक कराए जा सकते हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इन बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। अभी छह स्कैनिया बसें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
इनके चलने से यात्रियों को टिकट की मारामारी नहीं झेलनी होगी। रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि दिवाली पर बेहतर सुविधा देने के निर्देश सभी एआएम को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
- यात्री बढ़े तो छोटे रूटों की बसें भी लंबे रूट पर दौड़ेंगी
यात्रियों की संख्या बढ़ने पर छोटे रूटों की बसों को भी लंबे रूट पर लगाया जाएगा। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। लोकल रूटों पर बसों की सेवा 24 घंटे रहेगी। चालकों और परिचालकों को भी दिवाली पर छुट्टी नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं।