{"_id":"5808e7c74f1c1b642e705136","slug":"diwali-full-power-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मिलेगी भरपूर बिजली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। दिवाली पर इस बार शहरी के साथ देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिजली मिलेगी। शासन के आदेश पर पावर कारपोरेशन ने 28 अक्तूबर से अतिरिक्त बिजली देने की तैयारी कर ली है। नए आदेशों के तहत अब शहरी क्षेत्र में पूरू 24 घंटे लोगों को बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही देहात क्षेत्र में भी अब उपभोक्ताओं को 16 की जगह 18 घंटे बिजली सप्लाई मुहैया कराने का प्लान किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को अतिरिक्त बिजली देने के लिए शासन की ओर अतिरिक्त बिजली की खरीद भी की जा सकती है।
विज्ञापन
दिवाली पर लोगों को कटौती से राहत मिलने के साथ ही भरपूर बिजली मिलेगी। दिवाली पर बिजली की अधिक डिमांड को देखते हुए पावर कारपोरेशन ने पहले से ही तैयारी कर ली है। कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि शासन के आदेश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त बिजली देने का शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
नए टावर लगे, लाइनपार पर सुचारु हुई सप्लाई
कनावनी पुलिया के पास एलिवेटेड रोड पर 132 केवीए की एचटी लाइन पर छह नए टावरों को लगाने का काम तय समयसीमा से एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। नए टावरों के साथ एचटी लाइन संबंधी सभी कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया।
वहीं, एचटी लाइन में बिजली सप्लाई सुचारु होने से कटौती की मार झेल रहीं लाइनपार की आधा दर्जन कालोनियों को भी राहत मिल गई है। कारपोरेशन ने नए टावर लगाने की 13 से 20 अक्तूबर तक की समयसीमा निर्धारित की थी। पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यतेंद्र कुमार ने बताया कि टावर लगाने का काम एक दिन पहले ही पूरा होने के साथ एचटी लाइन में सप्लाई भी सुचारु कर दी गई है।