फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Diversion plan proves ineffective... Commuters struggle on NH-9 and DME on the very first day.

Ghaziabad News: बेअसर रहा डायवर्जन प्लान... पहले ही दिन एनएच-9 और डीएमई पर हाॅफ गए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Diversion plan proves ineffective... Commuters struggle on NH-9 and DME on the very first day.
साहिबाबाद। रक्षाबंधन पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात विभाग की ओर से लागू किया गया डायवर्जन प्लान पहले ही फ्लॉप होता नजर आया। एनएच-नौ और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर कई घंटे तक वाहन रेंगते रहे। सीआईएसएफ कट के पास दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में दोपहर से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा। विभाग का डायवर्जन प्लान 28 अगस्त की रात तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात विभाग ने भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था की है। इसके तहत एनएच-नौ पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। दिल्ली से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों को डीएमई और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से भेजने की व्यवस्था की गई है। इन शहरों से दिल्ली की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है। एनएच-नौ पर सामान्य वाहनों और यात्री वाहनों को चलने की अनुमति है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार दोपहर तक एनएच-नौ और डीएमई पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सीआईएसएफ कट के आसपास दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एनएच-नौ पर रेयाॅन स्कूल के सामने भी दोपहर में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जीटी रोड पर भी शहीद नगर के आसपास भी वाहन जाम से जूझते रहे। देर शाम मोहन नगर चौराहे पर स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई। डीसीपी यातायात त्रिगुण बिशेन ने बताया कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए एनएच-नौ और डीएमई पर वाहनों की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed