फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   distruption in public meeting of bjp MLA sangeet som

संगीत सोम की सभा रोकी, उखाड़ा तंबू

Mon, 30 May 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 May 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
distruption in public meeting of bjp MLA sangeet som
‌स‌ियासत - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व विधायक संगीत सोम की सभा पर रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। बिना अनुमति भाजपा के एक नए गुट ने शास्त्रीनगर स्थित हॉकी स्टेडियम का ताला तोड़कर सभा के लिए पंडाल लगा दिया।
विज्ञापन


यह सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ जीडीए के अधिकारी वहां पहुंच गए और सभा के लिए जुटाए सामान को बाहर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्टेडियम में सभा नहीं हो सकी। इस नए गुट के बारे में जानकारी मिलने के बाद संगीत सोम, नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा भी सभा से दूर रहे।
विज्ञापन



जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने बताया कि रविवार सुबह यह सूचना मिली थी कि भाजपा विधायक संगीत सोम की सभा के लिए शास्त्रीनगर स्थित हॉकी स्टेडियम का ताला तोड़कर लोग घुस गए हैं। सूचना पर पहुंची जीडीए और कविनगर पुलिस को सभा के लिए पंडाल, बैनर आदि सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने इन सामान को स्टेडियम से बाहर कर दिया और फिर से वहां ताला लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि  सार्वजनिक विकसित पार्क में सभा या कार्यक्रम करने की इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम से सामान हटाने के दौरान किसी ने कोई विरोध नहीं किया और जीडीए की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिन में 11 बजे जब पुलिस वहां पहुंची थी तो पंडाल लगाने का काम चल रहा था। पुलिस ने कुछ ही देर में सभा के लिए जुटाए सामान को स्टेडियम से बाहर कर दिया। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की कार्रवाई को देखकर खुद ही स्टेडियम से बाहर निकल गए।

जीडीए सूत्रों ने बताया कि शनिवार को भाजपा के कुछ लोगों ने मौखिक रूप से इस पार्क में संगीत सोम और नीरज सिंह की सभा कराने की इजाजत मांगी थी लेकिन उन्हें मना कर दिया गया था।


कविनगर थाना के एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि भाजपा के लोग बिना आज्ञा के स्टेडियम में सभा करने पहुंचे थे। वहां मेज बिछ गई थी। पुलिस ने जीडीए अधिकारियों के साथ जाकर सभा होने से रोक दिया था।

  जीडीए सूत्रों ने बताया कि सूचना यह मिली थी कि यह सभा स्थानीय सपा पार्षद सतपाल यादव के सहयोग से आयोजित होने जा रही है। हालांकि मौके पर पार्षद   वहां    नहीं मिले।


सतपाल यादव बोले-मेरा  कोई लेना-देना नहीं
सपा के पार्षद सतपाल यादव ने कहा कि शनिवार रात दस बजे भाजपा के कुछ लडके मेरे पास यह अनुरोध लेकर आए थे कि मैं हॉकी स्टेडियम में संगीत सोम की सभा आयोजित करवा दूं। यह पूछने पर कि भाजपा के लोग आपके पास क्यों आए थे तो उन्होंने कहा कि वे लडकेयह समझ रहे थे कि यह स्टेडियम मेरे अंडर में है। उन्होंने उनसे कहा कि यह परमिशन वे नहीं दे सकते तो लडके लौट गए। इसके बाद सुबह वे नोएडा के लिए निकल गए थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।


बाहरी लडकों ने किया था आयोजन : अजय शर्मा
भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि इस सभा के लिए छपे कार्ड में मुझे विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। मेरे साथ सभा में भाजपा नेता नीरज सिंह को भी जाना था। सुबह मुझे पता चला कि यह संगठन का कार्यक्रम नहीं है, कुछ नए लडके संगीत सोम का कार्यक्रम करवा रहे हैं, फिर न तो इस कार्यक्रम में हम गए और न नीरज सिंह। उन्होंने कहा कि मेरे पास अभी इस कार्यक्रम का कार्ड उपलब्ध नहीं है इसलिए वह आयोजक का नाम बताने में असमर्थ हैं।


टिकट की दावेदारी ने कराया हंगामा
भाजपा की सभा पर विरोध की जड़ आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्षद के टिकट की दावेदारी को बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो विधायक संगीत सोम और राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की सभा के लिए भाजपा का एक गुट तैयारी कर रहा था।


इस गुट का नेता शास्त्रीनगर वार्ड-64 से पार्षद के टिकट का दावेदार है। भाजपा का ही एक दूसरे गुट का नेता भी इसी वार्ड से टिकट की दावेदारी कर रहा है। यह गुट नहीं चाहता था कि दूसरे गुट के नेता बड़े नेताओं की सभा करा सके और उनके नंबर कम हो जाएं। इसी को लेकर दोनों गुटों में खींचतान थी। सभा का विरोध कर रहे गुट ने ही विकसित पार्क में सभा के आयोजन की शिकायत कर दी और मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed