{"_id":"667ca9d0792ef0e8e60aa894","slug":"district-performed-poorly-in-dc-ranking-got-68th-position-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-406579-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीसी रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन खराब, मिला 68वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीसी रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन खराब, मिला 68वां स्थान
विज्ञापन
वंदना श्यारौलिया
गाजियाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में योजनाओं के संचालन और लक्ष्यों की प्राप्ति में जिले की रैंकिंग संतोषजनक नहीं पाई गई। जून की जिला समन्वयक (डीसी) रैंकिंग में जिला 68वें स्थान पर आया है। रैंकिंग में विभाग के तहत संचालित योजना, शासकीय और विभागीय कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन और सफल संचालन के लिए मासिक लक्ष्यों की प्राप्ति को देखा गया है, जिनमें जिला पिछड़ा है। जिले को सिर्फ 36 फीसदी अंक मिले हैं।
रैंकिंग में जिले को समर्थ एप पर बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने में, शासन से मिले बजट से डेस्ट और मैट खरीदने में, तीन माह पहले मिले बजट के कार्य पूर्ण करने, पुस्तक वितरण और बालिका शिक्षा में जीरो अंक मिले हैं। इसके अलावा नोडल शिक्षकों के प्रशिक्षण में पांच में से एक और मिड डे मील में पांच में से दो अंक मिले हैं। महानिदेशक ने जनपदों की रैंकिंग पर असंतोष जताते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए मासिक लक्ष्य और कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किए जाए।
-- -- -- -- -- -
28 से चलेगा स्कूल चलो अभियान
बेसिक शिक्षा विभाग 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत शिक्षक घर घर जाकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिले में 87 ऐसे स्कूल हैं जिनमें 50 से कम दाखिले हैं। इसके अलावा 16 स्कूलों में 20 बच्चों का भी नामांकन नहीं हुआ है। ऐसे में विभाग की ओर से स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर भी आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चयनित कर नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बयान
जिले में योजनाओं का संचालन और शासन की ओर से दिए गए लक्ष्यों की प्राप्ति पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। अगले माह से रैंकिंग में सुधार लाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। - ओमप्रकाश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी