फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District-banished Vishal murdered in Behta Hajipur due to an old rivalry

गाजियाबाद में दबंगों की गुंडागर्दी: 22 साल के जिला बदर की ईंट से पीट-पीट कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 11:11 PM IST
सार

गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते जिलाबदर विशाल की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके दोस्त ने मौका पाकर भागने का सहारा लिया। परिजनों ने 5 नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
District-banished Vishal murdered in Behta Hajipur due to an old rivalry
जिलाबदर विशाल की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश को लेकर बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में दबंगों ने जिलाबदर विशाल की ईंट से पीट कर हत्या कर दी। झगड़े के दौरान दोस्त मृतक को मौके पर छोड़कर भाग गया था। बुधवार शाम करीब 3:00 बजे झगड़ा होने पर घायल हुए विशाल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबीश दे रही है।

विज्ञापन


प्रेमचंद परिवार के साथ लोनी के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा विशाल(22) बुधवार को घर से किसी काम के लिए गया हुआ था। रास्ते में उनके बेटे की दूसरे मोहल्ले में रहने वाले करीब चार से पांच युवकों से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विशाल के साथ उसका एक दोस्त था। उसके साथ भी मारपीट हुई। मौका पाकर वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने विशाल पर ईंट से वार करने शुरू कर दिए। दबंग की पिटाई से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर युवकों के परिजन और अन्य साथी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल विशाल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 9 बजे डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक विशाल जिलाबदर चल रहा था। मार्च के माह में दोनों पक्षों में लड़ाई हुई थी। तभी से दोनों में रंजिश चल रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों के मामले में शिकायत दी है। आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed