फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over replacing bad eggs; customer accused of having his head smashed open

Ghaziabad News: खराब अंडे बदलने को लेकर विवाद, ग्राहक का सिर फोड़ने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dispute over replacing bad eggs; customer accused of having his head smashed open
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में खराब अंडे बदलने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार पर ग्राहक के सिर पर लोहे के डंडे से हमला करने का आरोप है। हमले में घायल युवक को परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजयनगर बी-ब्लॉक निवासी नीरज गर्ग ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा पुष्कर गर्ग शनिवार शाम करीब चार बजे सेक्टर-23 स्थित आलोक के प्रोविजन स्टोर पर सामान खरीदने गया था। उसने वहां से अंडे खरीदे और भुगतान कर दिया। बाद में अंडों की जांच करने पर कुछ खराब निकले। पुष्कर ने दुकानदार आलोक से अंडे बदलने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि उसने मना कर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

नीरज गर्ग के अनुसार, पुष्कर ने गाली-गलौज का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दुकानदार दुकान के अंदर गया और लोहे का डंडा लेकर आया। उसने पुष्कर को जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की के दौरान उसके सिर पर डंडे से कई वार कर दिए। हमले में पुष्कर का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एसीपी अभय डागा ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed