{"_id":"6967f8c27906059b280b0b8f","slug":"dispute-over-property-division-two-passersby-were-hit-with-bricks-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14438-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संपत्ति बंटवारे में विवाद, दो राहगीरों को मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संपत्ति बंटवारे में विवाद, दो राहगीरों को मारी ईंट
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा निवासी लुकमान और उनके भतीजे सुहेल के बीच हुए झगड़े में रास्ते से जा रहे दो भाई जैद व मुसैब घायल हो गए। लुकमान पक्ष का समझकर सुहेल पक्ष ने ईंट-पत्थर से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। पुलिस ने पसौंडा निवासी अमार चौधरी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज मामले में अमार चौधरी ने बताया कि 12 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे लुकमान व उनके भतीजे सुहेल के बीच संपत्ति का बंटवारा चल रहा था। इस दौरान किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया कि इस दौरान उनके भाई जैद व मुसैब रास्ते से निकल रहे थे। उन दोनों को लुकमान पक्ष का समझकर सुहेल पक्ष के जमील उर्फ कल्लू, जुबैर, बाबर ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोट आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल घरों से भागे हुए हैं। नोटिस भेजा जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।