फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over milk payment leads to a violent brawl

Ghaziabad News: दूध के रुपये देने पर विवाद, जमकर मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dispute over milk payment leads to a violent brawl
खोड़ा। थानाक्षेत्र में दूध के रुपये देने को लेकर दो पक्षों में मंगलवार देर रात जमकर विवाद हुआ। दुकानदार की तरफ से बुलाए गए हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामे के साथ-साथ मारपीट भी की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची तो उनमें समझौता हो गया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार देर रात खोड़ा स्थित दुकान पर एक व्यक्ति दूध खरीदने पहुंचा था। वहां दुकानदार के बेटे और खरीददार के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। दुकानदार के बेटे ने अपने परिचित हिंदू संगठन के लोगों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने हंगामा करते हुए मारपीट की। एसीपी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया तो उनमें समझौता हो गया। इस दौरान थाने पहुंचने पर हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस के दुर्व्यवहार की बात भी कही हालांकि आरोप निराधार निकले। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed