{"_id":"69c0dda593d3e549770cb111","slug":"dispute-over-children-s-bicycles-colliding-family-members-clash-in-the-middle-of-the-road-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बच्चों की साइकिल टकराने पर विवाद, बीच सड़क आपस में भिड़े घर वाले; ईंट-पत्थर, डंडे और लात घूंसे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बच्चों की साइकिल टकराने पर विवाद, बीच सड़क आपस में भिड़े घर वाले; ईंट-पत्थर, डंडे और लात घूंसे चले
Mon, 23 Mar 2026 11:58 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कौशांबी थानाक्षेत्र के भोवापुर इलाके में रविवार रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीच सड़क पर महिलाएं, युवतियां और दोनों परिवार के युवकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जमकर ईंट-पत्थर, डंडे और लात घूंसे चले। कुछ लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो गए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे झगड़े की वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस को विवाद का पता चला।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया और झगड़ा शांत कराया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले कि शुरुआती पूछताछ में बच्चों के साइकिल चलाते समय टकराने की बात सामने आई है। बच्चों का झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया और मारपीट हुई। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल शांतिभंग में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन