फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dismissed inspector accused of selling land with fake documents arrested

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dismissed inspector accused of selling land with fake documents arrested
मुरादनगर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के आरोपी दिल्ली पुलिस के बर्खास्त इंस्पेक्टर मनीष को मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बर्खास्त होने के बाद भी मनीष अपने को पुलिस में बताकर रौब दिखाता था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के दो केस सीबीआई ने दर्ज किए थे। इनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 25 अगस्त को मसूरी थाने में अंबर जेटली समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसकी जांच मुरादनगर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को दी गई थी। पुलिस जांच में रोहिणी सेक्टर 13 के मनीष पुरी का नाम भी सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार रात मनीष को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह दिल्ली में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (संभागीय निरीक्षक पद) पर कार्यरत था। उसके खिलाफ 12 साल से विभागीय जांच चल रही थी। दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार ने 10 अगस्त 2022 को उसे बर्खास्त कर दिया था। एसीपी ने बताया कि मुकेश अपने साथी रोहित भसीन और अन्य के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने का काम करने लगा। उसके खिलाफ 2014 व 2016 में सीबीआई ने केस दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जारी किए थे फर्जी लाइसेंस

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बर्खास्त इंस्पेक्टर मनीष पुरी ने करीब 135 स्क्रैप व गाड़ियों का कारोबार करने के लिए फर्जी लाइसेंस जारी किए थे। दिल्ली सरकार के चीफ सचिव नरेश कुमार द्वारा मनीष पुरी को बर्खास्त किया गया था। 12 साल से सीबीआई इसकी जांच कर रही है। बर्खास्त होने के बाद पुलिस वर्दी पहनकर में पिस्टल लगाकर मनीष पुरी रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed