{"_id":"698f80103af792af75030b42","slug":"discussion-on-dpr-of-three-metro-routes-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-822782-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेट्रो के तीन रूटों की डीपीआर पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेट्रो के तीन रूटों की डीपीआर पर हुई चर्चा
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में प्रस्तावित तीन मेट्रो रूट की डीपीआर के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को जीडीए अधिकारियों की दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जीडीए की ओर से बैठक में गए मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि डीपीआर तैयार करने के लिए डीएमआरसी को एनओसी दी जा चुकी है। रूट और फंडिंग के बारे में चर्चा की गई।
मुख्य अभियंता ने बताया कि नोएडा सेक्टर 62 से साहिबाबाद तक ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर करीब 5.11 किलोमीटर का विस्तार, वैशाली से मोहननगर करीब चार किलोमीटर और शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से पुराने रेलवे स्टेशन तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर विस्तार होना है। इसके लिए शासन के निर्देश पर डीएमआरसी को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की एनओसी जीडीए की ओर से दी गई है। फंडिंग पैटर्न पर चर्चा की गई। तीनों रूट पर जो खर्च आएगा, उसका 20 फीसदी केंद्र सरकार और बाकी खर्च राज्य सरकार को देना होता है। डीपीआर डीएमआरसी बना रही है। फंड के लिए फाइल शासन को भेजी गई है। सबसे पहले नोएडा सेक्टर 62 से साहिबाबाद के लिए मेट्रो कॉरिडोर निर्माण की संभावना है। इसकी मांग लंबे समय से चली आ रही है।