{"_id":"62d2f0c1daf4087af5331bc8","slug":"dileep-murder-case-killer-deepak-said-he-keep-wrong-eye-on-his-wife-and-killed-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप हत्याकांड: हत्यारा दीपक बोला- पत्नी पर रखता था गलत नजर तो मारा डाला, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलीप हत्याकांड: हत्यारा दीपक बोला- पत्नी पर रखता था गलत नजर तो मारा डाला, पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त ईंट
Sat, 16 Jul 2022 10:39 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:39 PM IST
सार
12 जुलाई को दीपक ने दिलीप से कहा कि आज तुझे शराब पिलाता हूं। इसके बाद दीपक बाइक पर दिलीप को अपने साथ बैठाकर दुहाई हिसाली गांव के रजवाहे के पास ले गया। वहां बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। दीपक ने ईंट उठाकर दिलीप के सिर में दो तीन बार प्रहार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उखलारसी निवासी दिलीप हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। पूछताछ में दीपक ने बताया कि दिलीप उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था, इसलिए उसे मार डाला।
विज्ञापन
एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि मूलरूप से जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल के रेडला गांव निवासी दिलीप परिवार समेत मुरादनगर की उखलारसी कालोनी में किराए के मकान में रहता था। 11 जुलाई की रात पड़ोसी दीपक के मामा के साथ दिलीप ने शराब पीकर मारपीट की थी। इसके बाद दीपक ने अपने मन में दिलीप को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन
12 जुलाई को दीपक ने दिलीप से कहा कि आज तुझे शराब पिलाता हूं। इसके बाद दीपक बाइक पर दिलीप को अपने साथ बैठाकर दुहाई हिसाली गांव के रजवाहे के पास ले गया। वहां बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। दीपक ने ईंट उठाकर दिलीप के सिर में दो तीन बार प्रहार किया। हत्या के बाद उसका शव रजवाहे में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
14 जुलाई को दिलीप का शव दुहाई हिसाली के रजवाहे पर मिलने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव दिल्ली मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने लाठी फटकार मृतक के परिजनों को खदेड़ा था।