फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Digital register of blood donors to be created; the needy will get blood with a single click.

Ghaziabad News: रक्तदाताओं का बनेगा डिजिटल रजिस्टर, जरूरतमंदों को एक क्लिक पर मिलेगा रक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Digital register of blood donors to be created; the needy will get blood with a single click.
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए रक्तदाताओं का डिजिटल डाटा तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। अब रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में आसानी होगी। अफसरों के अनुसार कभी-कभी मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने के लिए परिजनों को रक्तदाताओं को खोजना पड़ता है। डिजिटल रजिस्टर बनने के बाद अधिकृत स्तर पर रक्तदाताओं की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। इस सुविधा से रक्त की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिलने की उम्मीद है। वहीं, परिजनों को अधिक भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध होने से परिजनों को भी काफी राहत मिलेगी। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि रक्तदाताओं का व्यवस्थित डिजिटल डाटा तैयार होने से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने में सहायता मिलेगी। इस दिशा में विभागीय स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed