{"_id":"65e8c9af79609b4dbe0e5c7e","slug":"digital-arrest-tax-recovery-of-rs-1270-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-325777-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में महिला और माल वाहक वाहन के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में महिला और माल वाहक वाहन के चालक की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मसूरी क्षेत्र में हवा हवाई रेस्टोरेंट से एक किलोमीटर आगे बुधवार सुबह करीब आठ बजे टायर फटने से पिकअप (माल वाहक वाहन) अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रहीं दो कारें पिकअप से टकरा गईं। हादसे में एक कार सवार बुजुर्ग महिला राजरानी (62) निवासी मॉटेड क्नॉट प्लेस देहरादून व पिकअप चालक रमेश निवासी करावलनगर दिल्ली की मौत हो गई। राजरानी के पति विरेंद्र नाथ गर्ग (71), उनकी कार के चालक सतीश, दूसरी कार सवार गीता घायल हो गए। तीनों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि रमेश दिल्ली से पिकअप में किताबें लेकर मेरठ जा रहे थे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के पास उसका टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें पीछे से पहले एक स्विफ्ट और फिर इको कार टकरा गई। तीनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर राजरानी और रमेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विरेंद्र नाथ गर्ग और उनकी कार के चालक सतीश को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
पति के साथ सहारनपुर जा रहीं थीं महिला
विरेंद्रनाथ न्यायालय में कार्यरत थे, अब वह रिटायर हो गए हैं। उनका बेटा गौरव गर्ग सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके परिचित व रिश्तेदारों का थाने पर जमावड़ा लग गया। विरेंद्र नाथ गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली कैंट एरिया में रहने वाले अपने बेटे के पास आए हुए थे। बुधवार को वह सहारनपुर में रिश्तेदारी में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।