Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Devotees thronged to mark the Prakash Parv of Guru Nanak Dev.

Ghaziabad News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to mark the Prakash Parv of Guru Nanak Dev.
साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। संवाद
साहिबाबाद। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को इंदिरापुरम में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा इंदिरापुरम से शुरू हुई नगर कीर्तन रैली अहिंसा खंड, ज्ञानखंड, शक्तिखंड, नीतिखंड, वैभवखंड और काला पत्थर होते हुए विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन के दौरान अमन और शांति का संदेश देते हुए कबूतर उड़ाए गए। वहीं, बिजनौर से पहुंचे बच्चों के गतका जत्थे ने पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन किया। श्रद्धालु गुरबाणी का गुणगान करते हुए नगर कीर्तन में आगे बढ़े। गुरुद्वारा प्रधान गुरप्रीत सिंह रम्मी ने सभी से एकजुट होकर प्रकाश पर्व में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंधक कमेटी के सदस्य जसबीर सिंह रेखी, भूपिंदर सिंह जस, सतपाल सिंह बिंद्रा, देविंदर सिंह सूरी और दलजीत सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


वहीं, एसजी शिखर हाइट्स में भी गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के क्लब को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ और अरदास से हुई। इसके बाद रागी जत्थे ने मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और सोसायटी के परिवारों ने बढ़-चढ़कर सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा इंदिरापुरम में 24 नवंबर को विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से आने वाले रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed