फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Development work worth Rs 227 crore will start in March.

Ghaziabad News: मार्च में शुरू होंगे 227 करोड़ के विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 227 crore will start in March.
गाजियाबाद। शहर के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है उन कामों को जल्द से जल्द शुरू करा दिया जाए। अवस्थापना निधि से स्वीकृत 227 करोड़ के विकास कार्य हर हाल में मार्च में शुरू करा दिए जाएं।
विज्ञापन

वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल, नालिंया, पुलिया निर्माण के साथ-साथ मुख्य मार्गों के सड़क सुधार का कार्य भी समय से पूरा किया जाए। मुख्य अभियंता ने बताया कि छह करोड़ से शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य मार्च में शुरू कराया जाएगा। एस डब्लू एम के अंतर्गत 32 करोड़ 40 लाख से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए शुरू किए गए काम के बारे में बताया गया। एयर क्वालिटी के तहत 30 करोड़ 89 लाख के कार्य कराए जाएंगे। मोहन नगर, वसुंधरा, कविनगर और सिटी जोन में सड़क सुधार के कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed