फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Despite having a pipeline, the people of Karehra are yearning for water

Ghaziabad News: पाइपलाइन होने के बाद भी पानी के लिए तरस रही करेहड़ा की जनता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Despite having a pipeline, the people of Karehra are yearning for water
साहिबाबाद। मोहन नगर जोन में आने वाले करेहड़ा गांव स्थित सूर्य देव मंदिर कॉलोनी में पाइपलाइन होने के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इलाके में पानी की आपूर्ति न होने के चलते क्षेत्र के लोग सबमर्सिबल का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। हालात इतने खराब हैं कि पानी की आपूर्ति न होने के चलते सूर्य देव मंदिर के पास कट रही नई कॉलोनियों में लोगों ने पहले ही घरों में सबमर्सिबल लगवा लिए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनिल ने बताया कि उन्हें उस इलाके में रहते हुए छह महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन, इतने समय में एक बार भी उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इस समस्या के चलते लोग बोतल बंद या सबमर्सिबल के पानी पर आश्रित हैं। वहीं स्थानीय पार्षद सुनंदा सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि करेहड़ा गांव में पाइपलाइन डालने का काम काफी पहले ही पूरा कराया जा चुका है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से कई जगहों पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पर जल्द ही समस्या का निस्तारण करते हुए आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed