फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Design of Madhuban-Bapudham ROB changed

Ghaziabad News: मधुबन-बापूधाम आरओबी का डिजाइन बदला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Design of Madhuban-Bapudham ROB changed
निर्माणाधीन मधुबन बापूधाम आरओबी। संवाद
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम में निर्माणाधीन आरओबी के डिजाइन में अब बदलाव किया जाएगा। रेल ट्रैक के ऊपर बनने वाले आरओबी के हिस्से के गर्डर की मोटाई बढ़ाई जाएगी। इसके कैरिज-वे को भी अब अप और डाउन लेन में एक-एक मीटर चौड़ा किया जाएगा। बदलाव और प्रोजेक्ट में देरी की वजह से इसकी लागत में भी 10 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे पहले सेतु निगम ने भी प्रोजेक्ट की की लागत में बढ़ोत्तरी कर जीडीए को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

जीडीए की फंडिंग से बन रहे इस आरओबी को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है। रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से का निर्माण रेलवे के इंजीनियर करेंगे और दोनों ओर एप्रोच रोड के निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई है। यह प्रोजेक्ट करीब तीन साल पहले पूरा हो जाना था लेकिन फंड की कमी से देरी हो गई। करीब ढाई महीने पहले जीडीए ने सेतु निगम और रेलवे को फंड जारी कर इसका निर्माण शुरू कराया है।
विज्ञापन

अब रेलवे ने ट्रैक के ऊपर बनने वाले हिस्से की संशोधित लागत का प्रस्ताव जीडीए को दिया है। जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले रेलवे को 24 करोड़ में निर्माण पूरा करना था लेकिन अब लागत में 10 करोड़ की बढ़ोत्तरी कर 34 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को रेलवे अधिकारियों को बुलाकर जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। रेलवे अधिकारियों से लागत बढ़ने का कारण पूछा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने जीडीए को बताया कि ट्रैक के ऊपर बनने वाले आरओबी के डिजाइन में बदलाव हुआ है। ट्रैक के ऊपर रखे जाने वाले गर्डर की मोटाई बढ़ाई गई है। इसके साथ ही कैरिज वे की चौड़ाई भी दो मीटर बढ़ जाएगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि अब रेलवे की ओर से दिए गए कारणों के आधार पर बढ़ी लागत की पत्रावली को जीडीए उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। स्वीकृति मिलने पर अतिरिक्त रकम के भुगतान पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed