फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deputy CM Brajesh Pathak arrived in Ghaziabad to inspect OPD

UP News: उपमुख्यमंत्री पहुंचे संयुक्त अस्पताल ,स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज; मरीजों में दिखा गुस्सा

Mon, 30 Oct 2023 10:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 10:44 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गाजियाबाद में ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे। ब्रजेश पाठक की समीक्षा बैठक के दौरान मरीज को ओपीडी में आने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak arrived in Ghaziabad to inspect OPD
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा बैठक के दौरान मरीज को ओपीडी में आने से रोक दिया गया। किसी का बच्चा बीमार है तो कोई बुखार से तप रहा है। मरीज का कहना है कि ऐसे मंत्री कभी अस्पताल में मत भेजो, जिसकी वजह से मरीज ही तड़पते रहें और मंत्री बैठक करते रहे। 

विज्ञापन


ट्रामा सेंटर केंद्र में सीधे साक्षात्कार से डॉक्टरों की की जाए भर्ती
ट्रामा सेंटर में सीधे साक्षात्कार से डाक्टरों की भर्ती की जाए, जिससे कि किसी मरीज को रेफर करने की जरूरत न पड़े। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ और सीएमओ को दिया। वह सोमवार सुबह को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करने आए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू और संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए की जा रही कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। संक्रामक रोग नियंत्रण में नगर निगम का सहयोग न मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि नगर निगम से बात की जाएगी। उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण करते हुए मरीजों से बातचीत भी की।

सीएमएस को लगाई फटकार
इस दौरान ओपीडी से अनुपस्थित डॉक्टर राहुल वर्मा को लेकर सीएमएस विनोद चंद पांडेय को फटकार लगाई। गंदगी देख नाराजगी जताई और सीएमओ को निर्देश दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।। मेरठ मंडल के सभी जिलों के सीएमओ, सीएमएस और सीएचसी प्रभारी इस बैठक में बुलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed