{"_id":"6705a65fed0c2e767906bf84","slug":"dengue-confirmed-in-eight-patients-including-70-year-old-woman-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-484959-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 70 वर्षीय महिला समेत आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 70 वर्षीय महिला समेत आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
गाजियाबाद। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत आठ मरीजों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पांच मरीजों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी जबकि तीन मरीजों की पुष्टि सरकारी अस्पताल में हुई है। तीन नए मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पांच मरीज पहले से ही अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक कुल 52 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को घंटाघर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिद्धार्थ विहार निवासी 20 वर्षीय युवक, शालीमार गार्डन निवासी 52 वर्षीय महिला, पंचशील पार्क निवासी 23 वर्षीय महिला, घूकना निवासी 26 वर्षीय युवक, अर्थला निवासी 31 वर्षीय युवक, इस्लाम नगर कैला भट्ठा निवासी 22 वर्षीय युवती की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को चार से पांच दिन से बुखार आ रहा था। लक्षण के आधार पर मरीजों को डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी थी।