फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand to Waive GST on the Purchase and Repair of Old Jewelry

Ghaziabad News: पुराने आभूषणों की खरीद व रिपेयर पर जीएसटी माफ करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to Waive GST on the Purchase and Repair of Old Jewelry
राज्य कर विभाग में अधिकारियों के साथ बैठक करते सराफा व्यापारी। संवाद
गाजियाबाद। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को अर्थला स्थित राज्यकर विभाग के कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में सराफा एसोसिएशन की ओर से पुराने आभूषणों की खरीद और उनकी मरम्मत पर लगने वाले जीएसटी को समाप्त करने समेत 14 बिंदुओं का मांगपत्र जीएसटी के अतिरिक्त कमिश्नर को सौंपा गया।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के समर्थन में सराफा कारोबारी खड़े हैं लेकिन उनकी समस्याओं का भी समाधान कराया जाए। मांग पत्र में एसोसिएशन की ओर जो मांगें की गई हैं उनमें सोना-चांदी को वायदा कारोबार से मुक्त किया जाए। बड़ी कंपनियों पर भी समान व सख्त निगरानी हो। सोने के बिस्कुट व बार प्रभावी नियंत्रण हो। छोटे सराफा और स्वर्णकारों का उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए। स्वर्णकार कारीगरों के लिए विशेष सामाजिक सुरक्षा योजना लागू हो। सरल जीएसटी अनुपालन व्यवस्था बनाई जाए। हॉलमार्किंग नियमों में व्यावहारिक राहत दी जाए। पारंपरिक पारिवारिक व्यवसायों को संरक्षण दिया जाए। गोल्ड लोन और कार्यशील पूंजी पर ब्याज दरों में राहत दी जाए। विभागीय कार्यवाही में व्यापारी संगठनों से संवाद अनिवार्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed