{"_id":"66d62f81cf869d3dc90f3974","slug":"demand-to-build-service-road-make-toll-free-for-six-and-a-half-hours-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103821-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सर्विस रोड बनाने की मांग, साढ़े छह घंटे फ्री कराया टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सर्विस रोड बनाने की मांग, साढ़े छह घंटे फ्री कराया टोल
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बगल सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने दुहाई टोल को साढ़े छह घंटे तक फ्री करा दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण के समय सर्विस रोड बनाने की बात कही गई थी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के आसपास पांच दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं। गांवों में खेत पर जाने के लिए रास्ते नहीं है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एकत्र होकर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक्सप्रेसवे पर दुहाई टोल के पास पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने टोल को फ्री करा दिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह और ओमपाल चौधरी के नेतृत्व में किसानों का धरना टोल प्लाजा पर शुरू हुआ। किसानों ने बताया कि पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बराबर में सर्विस रोड न होने से खेतों में जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। बताया कि इस बारे में पूर्व में एनएचएआई अधिकारी से वार्ता हुई थी। इसके बावजूद सर्विस रोड बनाने का काम शुरू नहीं कराया जा रहा है।
दुहाई टोल पर हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसीपी नरेश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक माह में प्रस्ताव पास होने की सहमति पर भाकियू ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी व नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। राष्ट्रीय सचिव ओमपाल चौधरी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जिला प्रभारी जयकुमार मलिक, जिलाध्यक्ष युवा छोटे चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, पवन चौधरी, संजीव ढिंडार, ब्रह्मपाल सिंह, अरुण कसाना, एजाज खान, आलोक चौधरी, विनीत चौधरी, वेदपाल मुखिया, पिंटू अमराला, सिंटू नेहरा आदि मौजूद रहे।