फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand, created a sensation in the town six hours of power cuts

मांग बढ़ी, शहर में छह घंटे बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demand, created a sensation in the town six hours of power cuts
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला

गर्मी बढ़ी तो बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। मांग बढ़ने से शहर के कई बिजलीघर शुक्रवार को ओवरलोड हो गए। इसके चलते डीपीएच सब-स्टेशन को बंद करना पड़ा तो लालकुआं सब-स्टेशन पर ओवर लोडिंंग की वजह से सुबह से शाम तक कई बार ट्रिपिंग हुई। दिनभर में छह से सात घंटे की कटौती की गई। भीषण गर्मी में कटौती के चलते हाहाकार मच गया। उधर, शुक्रवार रात तार टूटने से आधा विजयनगर क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।

विज्ञापन



गर्मी के चलते पावर कारपोरेशन की कई यूनिट में बिजली उत्पादन घट गया है। जबकि मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि लोड बढ़ जाने से शुक्रवार को शहर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को सुबह नौ बजे ही लालकुआं सब-स्टेशन से बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की पावर सप्लाई फेल हो गई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के दो सब-स्टेशन, उद्योग कुंज स्टेशन साढ़े 9 बजे तक बंद रहे। चिरंजीव विहार में सुबह साढ़े नौ बजे से एक घंटे की रोस्टरिंग रही। 11:20 बजे ही डीपीएच सब-स्टेशन से लालकुआं 33 केवी सब-स्टेशन में रोस्टरिंग कर दी गई।
विज्ञापन


12:30 बजे सप्लाई शुरू हुई। इस दौरान लोहा मंडी समेत दो फीडर बंद किए गए। गोविंदपुरम और कर्पूरी पुरम में भी 11:20 से 12:20 तक एक घंटे कटौती रही। ओवर लोडिंग के चलते साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया, कमला नेहरू नगर, प्रताप विहार, मिर्जापुर, कविनगर एफ-ब्लाक, विवेकानंद नगर में दोपहर में रोस्टरिंग करनी पड़ी। शाम को पौने छह बजे उद्योग कुंज और कविनगर की सप्लाई फिर फेल हो गई। डीपीएच सब-स्टेशन का 80 एमवीए का ट्रांसफार्मर से ट्रिपिंग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे कर्पूरी पुरम, गोविंदपुरम और सवा नौ बजे कविनगर के ई, एफ, जी, एच, एल और एम ब्लाक अंधेरे में डूब गए। पावर कारपोरेशन के एसडीओ प्रवीन चौबे ने बताया कि डीपीएच की ओवर लोडिंग की वजह से नेहरू नगर, मालीवाड़ा, अशोक नगर समेत कई क्षेत्रों में रोस्टरिंग करनी पड़ी।

..
विजयनगर के दो सेक्टर रात भर अंधेरे में डूबे रहे
विजयनगर के सेक्टर-11 और 12 में रात करीब साढ़े 10 बजे तार टूटने से रात भर अंधेरा छाया रहा। रात को फाल्ट ठीक नहीं हो सका। दोनों सेक्टरों में सैकड़ों परिवारों को भीषण गर्मी में बिना बिजली रात बितानी पड़ी। सुबह 9 बजे इन कालोनियों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed