{"_id":"68545fbb86417d60aa06af17","slug":"delivery-boy-killed-in-high-speed-car-collision-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-6420-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने सामने से मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने सामने से मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड तीन में 18 जून की रात ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 63 स्थित बहरामपुर निवासी सचिन कुमार (19) सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया। खोड़ा के आदर्श नगर निवासी देवेंद्र सिंह ने ममेरे भाई की मौत के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दर्ज मुकदमे में देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका ममेरा भाई सचिन डिलीवरी बॉय था। बुधवार रात करीब 10 बजे सचिन डिलीवरी करने जा रहा था। तभी शक्तिखंड तीन में सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा, तभी दूसरी गाड़ी की मदद से कुछ राहगीरों ने कार रुकवा ली। वहीं, मौके पर मौजूद लोग घायल को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। किसकी गलती की वजह से यह हादसा हुआ इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हो पाएगी।