{"_id":"60b37d7b8ebc3e00c759d6cb","slug":"delhi-ncr-weather-updates-change-in-weather-gurugram-and-other-parts-of-ncr-receives-light-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना: तेज हवाओं के साथ छाए रहे बादल, भीषण गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना: तेज हवाओं के साथ छाए रहे बादल, भीषण गर्मी से मिली राहत
Sun, 30 May 2021 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 30 May 2021 05:26 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में भी मौसम ने करवट ली। रविवार को दिन भर कड़ी धूप के बाद शाम को मौसम सुहाना हो गया और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहे।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में रविवार को पूरा दिन कड़ी धूप रहने के बाद शाम को मौसम ने करवट ली। शाम को आंधी आने के साथ ही आसमान में बादल छा गए और कुछ इलाकों में हल्की सी बारिश भी हुई। लिहाजा राजधानी निवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली। राजधानी में भी सोमवार को पूरा दिन भी रविवार की शाम जैसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम एवं न्यनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस तरह रविवार को दिन भर लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए महिलाएं एवं पुरुष सिर को कपड़े से ढक कर चल रहे थे। लेकिन शाम चार बजे मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी और पहले आंधी आई और आसमान में काले बादल छा गए।
विज्ञापन
इस बीच कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इस तरह लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सोमवार को भी मौसम सुहाना रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा गरज के साथ तेज हवा भी चलेगी।
विज्ञापन
हवा साफ श्रेणी में दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि दिल्लीए-एनसीआर की हवा शनिवार को साफ श्रेणी में दर्ज की गई है। यह मई में दो बार से अधिक है जब हवा का स्तर साफ श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि, अगले 24 घंटे में राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवा दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषित करेंगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 87 दर्ज किया गया। एनसीआर में केवल फरीदाबाद की हवा 107 और गाजियाबाद की हवा 103 के साथ औसत श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम की हवा 77, ग्रेटर नोएडा की हवा 78 व नोएडा की हवा 92 एक्यूआई के साथ साफ रही।