फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi ncr news: Farmers say if they try to stop us we will break barricades

किसान बोले, रोकने की कोशिश की तो तोड़ेंगे बैरिकेड, चलाया सोशल मीडिया पर अभियान  

Wed, 20 Jan 2021 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Jan 2021 05:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi ncr news: Farmers say if they try to stop us we will break barricades
विरोध प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

यूपी गेट पर 55 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारी तेज कर दी है। ट्रैक्टरों के आगे बुल गार्ड लगाने शुरू कर दिए गए हैं। बुल गार्ड लगे ट्रैक्टर मार्च के दौरान पहली कतार में होंगे। अगर दिल्ली पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश करती है तो ये ट्रैक्टर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर होने वाली रैली के लिए ट्रैक्टरों पर तिरंगा और किसान संगठनों का झंडा लगाने का काम भी जल्द ही शुरू होगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान तैयारी में लगे हैं। 26 जनवरी को सभी किसान दिल्ली की चमचमाती सड़कों पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया का भी सहारा लोगों से रैली में जुड़ने के लिए लिया जा रहा है। किसान संगठनों ने भी आंदोलन स्थल तैयारी शुरू कर दी है। किसानों के रुकने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही लंगर की भी संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी रुकने में नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली के लिए बनाई रणनीति
यूपी गेट पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की बैठक हुई। जिसमें 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि यह ट्रैक्टर रैली किसान संगठनों की एकजुटता और संगठित शक्ति का प्रदर्शन होगा। इसमें पूरी तरीके से जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर रैली दिल्ली कूच करेगी। 


यदि प्रशासन ने किसानों के संवैधानिक अधिकार के तहत शांतिपूर्ण मार्च को दमनकारी नीति से रोकने की कोशिश की या बल प्रयोग किया तो  किसानों के द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा, अमित कसाना, बिन्नू आधाना, ऋषि पाल यादव , संजू आधाना चौधरी, ब्रह्म सिंह, योगेश हसनपुरिया,  सोनी चौधरी, सत्य बंसल चौधरी, संदीप पवार, तनुज मोहन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed