{"_id":"581e121d4f1c1b8c3c436164","slug":"delhi-meerut-expressway-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर काम अगले माह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर काम अगले माह से
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
expressway
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत यूपी गेट से डासना के बीच 1998 करोड़ की लागत से एनएच-24 के 14 लेन चौड़ीकरण का काम दिसंबर से शुरू हो जाएगा।अप्रैल में शुरू होगा। कार्य शुरू होने के बाद ढाई साल के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा।
19.2 किलोमीटर की लंबाई में इस सड़क का लाभ गाजियाबाद वासियों को देने के लिए 13 जगहों पर अंडरपास बनाए जाएंगे। सभी अंडरपास चार लेन के होंगे।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ को बताया कि सितंबर में हुए टेंडर में चार निर्माणकर्ता कंपनियों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
चारों कंपनियों की टेक्निकल बिड खोली जा चुकी है। अब 8 नवंबर को इन कंपनियों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी, जिसके बाद किसी एक कंपनी से निर्माण का करार होगा। दिसंबर से मार्च के बीच निर्माणकर्ता कंपनी बैंक से लोन लेने समेत अन्य वित्तीय काम निपटाएगी वहीं इस अवधि में एनएच-24 पर सीवर, बिजली-पानी की शिफ्टिंग का काम चलेगा।
विज्ञापन
फिलहाल एनएच 24 छह लेन का है।जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने बताया कि यूपी गेट से डासना के बीच एनएच-24 चौड़ीकरण का लाभ गाजियाबाद को दिलाने के लिए दो दर्जन जगहों पर अंडरपास और फ्लाईओवर बनाने की मांग एनएचएआई से की गई है। इससे कई अवैध कट स्वत: बंद हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में जीडीए की एनएचएआई के साथ एक बैठक होगी, जिसमें अंडरपास/फ्लाईओवर बनाने के नए प्रस्ताव रखे जाएंगे। एनएचएआई से दिल्ली-मेरठ 6 लेन एक्सप्रेस वे की भी गाजियाबाद से कनेक्टिविटी मांगी जाएगी। एनएच-24 पर नई लिंक रोड के कनेक्टिंग प्वाइंट के डिजाइन पर चर्चा होगी।
उधर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि पिछले दिनों एनएचएआई ने एक सर्वे कराया था। सर्वे में यूपी गेट से डासना के बीच सघन आबादी वाले इलाकों को चिह्नित किया गया। ऐसे 13 स्थान पाए गए, जहां लोगों को एनएच क्रॉस करने की जरूरत ज्यादा पड़ेगी। इन तेरह जगहों पर अंडरपास ही बनाए जाएंगे।
फ्लाईओवर बनाना तर्कसंगत नहीं होगा क्योंकि एनएच का चौड़ीकरण दो लेयर में होगा। 6 लेन की लेयर पर सिर्फ दिल्ली से मेरठ जाने वाले वाहन दौडे़ंगे, यह एक्सप्रेस वे होगी। इस लेयर के नीचे 8 लेन की सड़क होगी, इस सड़क को ही अंडरपास से कनेक्ट किया जाएगा। अंडरपास की चौड़ाई तीस मीटर होगी। अंडरपास का निर्माण भी चौड़ीकरण के साथ ही शुरू होगा।
यूपी गेट से डासना के बीच 90 मीटर की चौड़ाई में जमीन एनएचएआई के नाम पहले से है। इंदिरापुरम में काला पत्थर, साईं मंदिर, सीआईएसएफ कट, नोएडा में सेक्टर-62 (जो लगभग तैयार है), राहुल विहार, विजय नगर तिराहा, सिद्धार्थ विहार में न्यू लिंक रोड, डूंडा हेड़ा, क्रासिंग रिपब्लिक कट, एनआईबी चौकी, छिजारसी कट, आत्मा राम स्टील तिराहा।