फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi businessman arrested for tax evasion of 15000 crores

Ghaziabad News: 15000 करोड़ की कर चोरी में दिल्ली का कारोबारी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi businessman arrested for tax evasion of 15000 crores
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- फर्जी खरीद-फरोख्त से 75 करोड़ की कर चोरी की, हरियाणा और सहारनपुर में है खाद्य प्रसंस्करण की यूनिट
- सप्लायर फर्म की जांच के बाद पहुंची डीजीजीआई की टीम, गाजियाबाद, हापुड़, दिल्ली, हरियाणा की 20 फर्म घेरे में
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की गाजियाबाद क्षेत्रीय इकाई ने 15000 करोड़ की कर चोरी मामले में दिल्ली के कारोबारी संजय ढींगरा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि संजय की हरियाणा और सहारनपुर में खाद्य प्रसंस्करण की यूनिट हैं। गाजियाबाद में सप्लायर फर्म की जांच के दौरान संजय का नाम सामने आया। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि संजय ने फर्जी खरीद-फरोख्त कर 75 करोड़ की कर चोरी की। गाजियाबाद, हापुड़ समेत दिल्ली और हरियाणा की 20 फर्माें की जांच टीम कर रही हैं।
नोएडा पुलिस द्वारा हाल में ही कर चोरी के मामले में रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इस रैकेट से करीब 3100 संदिग्ध फर्में धोखाधड़ी से अमान्य इनपुट टैक्स क्रेडिट आगे भेज रही हैं। इस रैकेट में गाजियाबाद की भी कई औद्योगिक इकाइयां जुड़ी हुई हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी अधिकारी ने किसी भी फर्म का नाम उजागर न करने की बात कही ताकि जांच में किसी तरह का व्यवधान न हो। गाजियाबाद में दस से अधिक टीमें सप्लायर फर्माें की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


साहिबाबाद की फर्म से 35 तो बुलंदशहर की कंपनी से वसूले 80 लाख
गाजियाबाद। साहिबाबाद में और बुलंदशहर में फर्जी फर्म से खरीद दिखा कर इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम का दावा करने वाली दो कंपनियों के पर जीएसटी विभाग ने कर चोरी का केस दर्ज किया है। राज्य कर विभाग की गाजियाबाद जीएसटी टीम ने दोनों कंपनियों से 1.15 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के अभिलेखों को जांच के लिए अपने साथ लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबाबाद की कंपनी से सरकारी संस्थाओं में एलईडी लाइट और पाइप की सप्लाई की जाती थी। कंपनी की ओर से आईटीसी क्लेम किया गया था। पोर्टल पर डाटा विश्लेषण के दौरान विभाग को संदेह होने पर कंपनी में छापा मारा गया। टीम ने अभिलेखों को चेक किया तो पता चला कि बोगस फर्म से सामान की खरीद दिखाई गई थी। जिस फर्म का नाम दिया गया था, वह अस्तित्व में ही नहीं है। वाणिज्यकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ग्रेड-2 ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि कंपनी के ऊपर 35 लाख का जुर्माना वसूला गया। जीएसटी टीम ने बुलंदशहर के औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्टि्रयल केमिकल का निर्माण करने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी की ओर से टैक्स की देयता न बने इसके लिए अधिक आईटीसी क्लेम किया गया था। जांच में कर चोरी का मामला पाया गया। करीब 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed