{"_id":"65d6626813359e496a0d6a94","slug":"delegation-of-entrepreneurs-reached-dubai-to-explore-export-possibilities-shahibabad-news-c-30-gbd1015-315123-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निर्यात की संभावनाएं तलाशने दुबई पहुंचा उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निर्यात की संभावनाएं तलाशने दुबई पहुंचा उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के उद्यमी खाड़ी देशों में अपने माल का निर्यात करने की संभावना तलाश रहे हैं। गाजियाबाद से करीब 60 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने दुबई पहुंचे हैं। 22 फरवरी तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में दुबई और अन्य खाड़ी देशों के कारोबारी शामिल रहेंगे। गाजियाबाद के उद्यमी उनके साथ अपने उत्पाद बिक्री करने पर सहमति बना सकेंगे।
गाजियाबाद में मशीनरी पार्ट्स, ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स, शुगर मिल, इंजीनियरिंग उत्पाद लिफ्ट, पैकेज्ड फूड, मीट समेत कई ऐसे उत्पाद हैं जिनकी बिक्री भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में की जा रही है। आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के गाजियाबाद चैप्टर के चेयरमैन राकेश अनेजा ने बताया कि आईआईए की इंटरनेशनल अफेयर कमेटी और एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर की ओर से उद्यमियाें के प्रतिनिधिमंडल के लिए यह दौरा आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों को बेचने का मौका दिया है।
उन्होंने बताया कि दुबई में आयोजित वैश्विक सम्मेलन में गाजियाबाद के उद्यमियों के लिए बीटूबी यानी खाड़ी देशों के कारोबारियों के साथ बैठकें कराई जाएंगी। इसके अलावा भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ भी बैठक कराई जाएगी, ताकि उन्हें वहां निर्यात करने से संबंधित सभी जानकारियां मिल सके। उन्होंने बताया कि वैश्विम सम्मेलन में उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगा सकेंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर कारोबारी उनके उत्पादों की जानकारी ले सके। खाड़ी देशों के साथ कारोबार करने का प्रस्ताव मिलने पर उद्यमी अपने स्तर पर वार्ता को आगे बढा सकेंगे। आईआईए का मकसद उन्हें वैश्विक स्तर पर कारोबार करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
हर साल 20 हजार करोड़ से ज्यादा का माल होता है निर्यात
गाजियाबाद से हर साल निर्यात का आंकड़ा बढ़ रहा है। इंजीनियरिंग गुड्स, टैक्सटाइल व होम फर्निशिंग उत्पाद, मीट और इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्टि्रकल उत्पाद का निर्यात बढ़कर करीब 20 हजार करोड़ से ज्यादा पर पहुंच गया है। जिला उद्योग केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2016 में गाजियाबाद से 15,374 करोड़ का माल निर्यात किया गया था। वर्ष 2017 में यह बढ़कर 16,818 करोड़, 2018 में 18,261 करोड़, वर्ष 2019 में 20,766 करोड़ पर पहुंच गया था। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण इसमें कमी आई और 18,510 करोड़ का माल निर्यात किया गया था, लेकिन 2021 से इसमें फिर बढ़ोत्तरी होकर आंकड़ा 20,872 करोड़ पर पहुंच गया था।