फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dehradun-Bandra Express derail

देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस बेपटरी

Sun, 10 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dehradun-Bandra Express derail
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
देहरादून से बांद्रा जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस (डाउन 19020) पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर डिरेल हो गई। ट्रेन का इंजन और उसके पीछे लगा लगेज व महिला डिब्बा भी पटरी से उतर गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लगेज डिब्बे में लगा एक पार्ट ढीला हो गया था।
विज्ञापन


जब ट्रेन पटरी पर क्रॉस ओवर (ट्रैक चेंज) कर रही थी, तभी अचानक पार्ट टूट गया और इंजन और एक डिब्बा पटरी से उतर गया। स्पीड कम होने की वजह से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


इस बीच ट्रेन को करीब सवा घंटे रुकी रही। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को देर रात रवाना किया गया। दुर्घटना के चलते तीन मालगाड़ी समेत एक एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास लाइन नंबर चार पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार देहरादून एक्सप्रेस (डाउन 19020) अपने सही समय 8.32 बजे स्टेशन से दिल्ली की ओर रवाना हुई। ट्रेन स्टेशन से कुछ दूरी पर ही गई होगी कि अचानक एक जोरदार आवाज हुई और इंजन व एक डिब्बा पटरी से उतर गया।

आवाज इतनी तेज थी कि लगा कोई धमाका हुआ है। ट्रेन के ड्राइवर फूल कुमार ने आवाज सुनते ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इंजन और डिब्बे के अगले हिस्से के पहिए पटरी से उतर गए थे। दुर्घटना की सूचना पर आनन-फानन में आरपीएफ और स्थानीय रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग भी घरों से निकलकर बाहर आ गए थे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन देहरादून से आ रही थी। प्लेटफार्म नंबर तीन से ट्रेन रवाना हुई। कुछ दूर चलने के बाद ट्रेन को क्रॉस ओवर ( ट्रैक बदलने की प्रक्रिया) होकर लाइन नंबर चार पर आना था।

जैसे ही ट्रेन ने ट्रैक चेंज किया वैसे ही तेज आवाज के साथ इंजन के पीछे लगा लगेज व महिला डिब्बा पटरी से उतर गया। महिला डिब्बे में कोई भी यात्री नहीं था। अचानक घटी घटना से यात्री भी घबरा गए।

ड्राइवर फूल कुमार ने घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि ट्रेन के इंजन में लगा एक पार्ट के टूटने से यह घटना घटी है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने डिरेल की सूचना रेल मुख्यालय को दे दी है।


क्या कहना है यात्रियों का
- हरिद्वार  से रतलाम जा रहे यात्री उदय राम ने बताया कि तेज झटका लगा और ट्रेन पटरी से उतर गई। वह घबरा गए कि अचानक ये क्या हो गया।
- यात्री राम नारायण का कहना है कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। दुर्घटना के कारण ट्रेन देरी से रवाना होगी। जिससे यात्रियों को मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed