फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deendayal Auditorium opened after four months

Ghaziabad News: चार महीने बाद खुला दीनदयाल ऑडिटोरियम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Deendayal Auditorium opened after four months
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। चार महीने से बंद नेहरू नगर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम का ताला आखिरकार खुल ही गया। ऑडिटोरियम का संचालन करने वाली कंपनी की ओर से बकाया राशि का भुगतान किए जाने पर सील परिसर को खोल दिया गया है। बकाया जमा नहीं कराने पर सात अगस्त को निगम ने कंपनी के खिलाफ वसूली की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की थी।
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान 19 जून को नगर निगम के टैक्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को सील कर दिया था। इस ऑडिटोरियम के संचालन का जिम्मा संभाल रही कंपनी मैसर्स रैली इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड पर निगम का लगभग 1.89 करोड़ रुपया बकाया था। 11 अगस्त को महापौर सुनीता दयाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बकाया राशि का भुगतान न होने पर कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए थे। नगर निगम की तरफ से सात अगस्त को वसूली के लिए आरसी जारी करने की बात कही गई थी। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि ऑडिटोरियम का संचालन करने वाली कंपनी द्वारा बकाया भुगतान किए जाने पर सील खोल दी गई है।
विज्ञापन

रमतेराम रोड शॉपिंग कांप्लेक्स अभी सील
रमतेराम रोड स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स पर भी नगर निगम का दो करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया था। कांप्लेक्स और इसके अंदर पार्किंग परिसर को भी 19 जून को सील किया गया था। इसका संचालन भी ऑडिटोरियम का जिम्मा संभालने वाली कंपनी कर रही थी। हालाकि, अभी शॉपिंग कांप्लेक्स की सील नहीं खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed