फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   death of a child by drowning in a drain in Ghaziabad s Muradnagar

Ghaziabad News: खेलते समय नाले में गिरने से मासूम की मौत, आठ घंटे पड़ा रहा शव, मुआवजे को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 02 Jun 2022 11:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jun 2022 11:26 PM IST
सार

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनस अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेलते हुए नाले में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे का शव करीब आठ घंटे तक नाले में पड़ा रहा। काफी देर तक बच्चे के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान उसका शव नाले में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
death of a child by drowning in a drain in Ghaziabad s Muradnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादनगर में सहबिस्वा मार्ग पर ईदगाह चौड़ा खडजा पर गुरुवार को नाले में गिरकर कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। करीब आठ से अधिक समय तक छात्र नाले में पड़ा रहा था। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


ईदगाह चौड़ा खडजा निवासी परवेज रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार में पत्नी शहनाज, पुत्री अनम (12) व पुत्र अमन (10) व अनस (8) है। बेटा अनस कक्षा तीन में पढ़ता है। बताया गया है कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनस अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते समय अनस लापता हो गया, काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस ने अनस की तलाश शुरू की।

विज्ञापन

किसी ने बताया कि अनस नाले के पास खेल रहा था, हो सकता है कि नाले में गिर गया हो। शाम को कीचड़ से भरे नाले में कुछ लोगों ने उसकी तलाश की। करीब एक घंटे तक तलाशने के बाद 7.30 बजे अनस का शव नाले से निकाला गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कॉलोनी के लोगों में गुस्सा फूट गया, लोगों ने अनस का शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि आबादी के बीच से खुला नाला है। लोग काफी समय से नाले को कवर करने की मांग करते आ रहे है।

विज्ञापन

हंगामा होने की सूचना पर एसओ सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेेकिन कॉलोनी के लोग अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मोदीनगर एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने नाले में गिरकर बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार को भेजा। बताया कि प्रशासन की तरफ से पीडि़त परिवार की हर सम्भव मदद की जायेगी। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि नाले में गिरकर बच्चे की मौत की सूचना पर पालिका के कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदना है, परिवार की हरसंभव मदद का प्रयास किया जायेगा। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा भर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed