फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deadly attack on couple over money transaction hospitalized in critical condition

Ghaziabad: पैसों के लेन- देन को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 30 Mar 2023 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 05:35 PM IST
सार

पड़ोसी आभा ने बताया कि रविकांत ने घायल अवस्था में उनके पति को फोन करके चाकू लगने की जानकारी दी थी इसके बाद पड़ोस के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
 

विज्ञापन
Deadly attack on couple over money transaction hospitalized in critical condition
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम अभयखंड चौकी से 200 मीटर दूर एचआईजी फ्लैट की सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे एक राजमिस्त्री ने पत्नी के साथ सेवानिवृत्त चार्टर्ड अकाउंटेंट रविकांत के घर में घुसकर उन्हें चाकू और हथौड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। दोनों ने उनकी पत्नी गीता शर्मा के पेट में भी दो बार चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी राजमिस्त्री पत्नी के साथ भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों को वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


अभयखंड-1 में एचआईजी फ्लैट सोसायटी में सेवानिवृत्त सीए 62 वर्षीय रविंकांत शर्मा पत्नी गीता शर्मा (58) और 95 वर्षीय मां आनंदी के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटियों में सौम्या पढ़ाई के लिए दिल्ली में रहती हैं जबकि साक्षी की शादी हो चुकी है। बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे घर में तीनों लोग मौजूद थे। इस बीच राजमिस्त्री व उसकी पत्नी आए। घर में घुसते ही राजमिस्त्री ने रविकांत के सिर में हथौड़े से वार कर दिया। उन्होंने राजमिस्त्री को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। तभी गीता शर्मा कमरे से निकलकर दोनों की तरफ भागीं तो आरोपियों ने उन्हें भी घर के अंदर धकेलकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद मेज पर रखे चाकू को उठाकर उनके पेट में दो बार हमला कर दिया। दोनों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उन्हें धक्का देकर भाग निकले।

विज्ञापन

 


पड़ोसी को फोन करके बेसुध हो गए बुजुर्ग
घायल हालत में रविकांत ने कुछ देर खुद को संभाला और बेड से फोन लेकर पड़ोसी राहुल, वीके मित्तल व आभा को कॉल करके सूचना दी। इसके बाद वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। तीनों लोग घर में पहुंचे तो दंपती को घायल अवस्था को देखकर उनके होश उड़ गए। अन्य पड़ोसियों की मदद से दोनों को वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


लूट समेत लेन-देन के एंगल पर चल रहा काम
पुलिस की प्राथकिम जांच में सामने आया कि आरोपी राजमिस्त्री ने एक महीने पहले रविकांत के घर पर काम किया था। उसमें दोनों के बीच कोई लेन-देन का मामला था। हालांकि, घटना के दौरान घर से कोई सामान गायब हुआ या नहीं। इसका पता दंपती के बयान से ही पता चल सकेगा। फिलहाल इलाज के दौरान उनका बयान नहीं लेना संभव नहीं है। पुलिस कई कोण से जांच कर रही है।


आरोपी के ठेकेदार से पूछताछ कर रही पुलिस
जांच में सामने आया कि आरोपी राजमिस्त्री श्रीराम नाम के एक ठेकेदार के साथ काम करता था। वह सोसायटी में ठेकेदार के साथ ही आता जाता था लेकिन बृहस्पतिवार को मिस्त्री पत्नी के साथ सोसायटी आया था। सोसायटी के गेट पर ठेकेदार श्रीराम का नाम लिखवाया था। पुलिस ने ठेकेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उससे आरोपी का घर और नाम व पता समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।


डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि आरोपी और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए चार टीमों को लगाया गया है। आरोपी दंपती को जल्द पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed