{"_id":"66a829129f4dfe347206b237","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-110831-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के कनावनी गांव के एक मकान में रविवार शाम साढ़े सात बजे 17 वर्षीय संदीप तिवारी का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय किशोर की मां सामान बाहर निकालकर मकान खाली कर रही थी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर के थाना मोहन्दी स्थित बहनी राजापुर के रहने वाले उमाकांत तिवारी पुत्र रामसनेही निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। वह कनावनी गांव में आंबेडकर पार्क के पास धीरज गौतम के मकान में किराये पर रहते हैं। रविवार की शाम उमाकांत की पत्नी रजनी मकान खाली करने के लिए सामान निकाल रही थी। इस बीच उनका 17 साल का बेटा संदीप कमरे में बैठा हुआ था। कुछ देर बाद रजनी अंदर गई तो देखा कि कमरे में संदीप का शव फंदे से लटका हुआ है। रजनी ने पुलिस को बताया कि बेटा एक महीने से कहता था कि यदि इस मकान को खाली करके दूसरी जगह गए तो वह अपनी जान दे देगा। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि किशोर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।