फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of gym receptionist girl found hanging in room in Vaishali Ghaziabad police arrested the accused

पिंकी की आखिरी रात: साकिब संग चार साल से लिव इन में थी, दोनों ने साथ खाया खाना फिर... डायरी में दफन हैं कई राज

Fri, 01 Sep 2023 05:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके से एक डायरी और युवती का फोन मिला है। जानकारी सामने आ रही है कि डायरी में पिंकी ने शाकिब द्वारा प्रताड़ित किेए जाने की बात लिखी है।

विज्ञापन
Dead body of gym receptionist girl found hanging in room in Vaishali Ghaziabad police arrested the accused
पिंकी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित वैशाली में से एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को गुरुवार देर रात कमरे में 23 साल की जिम रिसेप्शनिस्ट का शव पंखे से लटका मिला। लड़की की पहचान पिंकी गुप्ता के तौर पर हुई है, जो बीते चार साल से साकिब नाम के युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पिंकी के परिवार वालों ने शाकिब पर हत्या का आरोप लगाया है जो कि घटना के बाद फरार हो गया था। 

विज्ञापन

पिंकी के परिवार वालों ने थाने के बाहर रखा शव
पुलिस ने बताया कि पिंकी दिल्ली के गाजीपुर के रहने वाले साकिब खान के साथ लिव इन में रहती थी। घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर भाग गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने के बाहर शव रख कर हंगामा किया। मां-पिता और अन्य लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मां का कहना था कि उनकी बेटी वापस घर आना चाहती थी लेकिन युवक ने धमकी देकर उसे जाने नहीं दिया। करीब ढाई घंटे तक परिजन थाने के बाहर डटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से संग रहते थे दोनों
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.30 बजे लड़की की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला की वैशाली में रहने वाली पिंकी जिम में रिसेप्शनिस्ट थी। जिम में ही गाजीपुर के युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। दोनों चार साल से वैशाली में एक साथ किराए के कमरे में रहते थे। गुरुवार रात दोनों ने एक साथ खाना खाया था। इस बीच साकिब कमरा बंद कर बाहर चला गया। देर रात पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे में युवती पंखे से लटकी हुई थी। 

विज्ञापन

डायरी से हो सकता है अहम खुलासा
घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके से एक डायरी और युवती का फोन मिला है। जानकारी सामने आ रही है कि डायरी में पिंकी ने शाकिब द्वारा प्रताड़ित किेए जाने की बात लिखी है। हालांकि इस बात की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल जांच जारी है। 

साकिब के सीने में दफन राज खोलने में जुटी पुलिस
एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि मामले में पिंकी के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

फलों की रेहडी लगाकर परिवार चलाते हैं पिंकी के पिता
जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी के पिता राजू गुप्ता परिवार के साथ वैशाली सेक्टर-3 में रहते हैं। वह वेस्ट दिल्ली स्थित हसन पार्क में रहते थे करीब पांच साल पहले वैशाली आए थे। वह फलों की रेहडी लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। मां ने बेटी पिंकी की हत्या का आरोप लगाकर आरोपी साकिब निवासी गाजीपुर को फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed