फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead body of a woman found lying on the road

Ghaziabad News: सड़क पर पड़ा मिला महिला का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found lying on the road
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव की गलियों में चार-पांच दिन से घूम रही 25 वर्षीय महिला का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान हैं। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की सूचना पर पहुंची मधुबन बापूधाम पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मधुबन-बापूधाम पुलिस को बुधवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि एक 25 वर्षीय महिला का शव सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि यह महिला दिमागी रूप से कमजोर थी और चार-पांच दिन से लोगों को गाली-गलौज देते हुए मैनापुर में घूम रही है। कोई उसे खाना दे देता था तो कोई कपड़े। एसीपी ने बताया कि शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। शव के गले या सिर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। दुष्कर्म की अफवाह बेबुनियाद है। मौके की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है।
विज्ञापन

-सीसीटीवी में कैद हुई घटना-

पुलिस ने मैनापुर से सीसीटीवी फुटेज कैमरे खंगाले तो महिला की मौत का खुलासा हुआ। फुटेज में महिला लाल रंग का सूट पहने हाथ में कपडों की पोटली लेकर बुधवार सुबह चार बजकर 33 मिनट पर मैनापुर की गली में घूमती नजर आ रही है। गली के अंतिम छोर से पहले महिला को चक्कर आया और वह लड़खड़ाकर गिर गई। गिरते ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed