{"_id":"69e7d8693b08e0a6570a17a9","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-lying-on-the-bed-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-869243-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेड पर पड़ा मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेड पर पड़ा मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सेक्टर नौ स्थित चिरंजीव विहार में मंगलवार की दोपहर परिजनों को कमरे में विवाहिता आकृति उर्फ शालू(34) का शव बेड पर पड़ा मिला। शालू के मायका पक्ष बुलंदशहर स्थित सलेमपुर थाने के चितसौन गांव निवासी परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ससुरालियों ने बताया कि शालू बीमार थी और मिरगी के दौरे आते थे। मंगलवार की सुबह शालू के पति राहुल शर्मा ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी बेटी स्कूल चली गई थी। जब बेटी स्कूल से लौटी तो शालू का दरवाजा अंदर से बंद था। बच्ची को उसकी चाची ने खाना दिया और राहुल शर्मा को कमरा बंद होने की सूचना दी। घर लौटे राहुल शर्मा कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो शालू का शव बेड पर पड़ा था। एसीपी ने बताया कि मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।