फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dead Body of a child found in a red suitcase in Ghaziabad

बड़ी बेदर्दी से मासूम का मर्डर: गाजियाबाद में लाल सूटकेस में मिली बच्चे की लाश, हाथ पर चढ़ा हुआ है प्लास्टर

Tue, 17 Dec 2024 07:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

बच्चे की उम्र करीब पांच से छह साल है। लाल सूटकेस में मिले मासूम के शरीर पर लाल रंग की जर्सी और काले रंग की पेंट है। 

विज्ञापन
dead Body of a child found in a red suitcase in Ghaziabad
गाजियाबाद में लाल सूटकेस में मिला मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में मंगलवार दोपहर लाल सूटकेस में करीब छ वर्षीय बच्चे का शव मिला। बच्चे के बांए हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ है। बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई गई कि बच्चे की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव गंगनहर किनारे फेंक दिया गया। 

विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे निवाड़ी क्षेत्र में मुरादनगर पुलिस चौकी से लगभग 400 मीटर की दूरी पर गंगनहर पटरी पर झाड़ियों में लाल सूटकेस में किसी बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद निवाड़ी थानाध्यक्ष गजेन्द्र भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सूटकेस की चेन खोलकर बच्चे का शव बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेन्द्र नाथ तिवारी और एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। बच्चे ने लाल रंग की जर्सी और काला लोअर पहना हुआ था। बच्चे के बांए हाथ पर नीले रंग का प्लास्टर लगा हुआ था। पुलिस ने राहगीरों और आसपास लोगों से बच्चे की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

पुलिस ने आशंका जताई कि बच्चे की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। आशंका है कि सूटकेस गंगनहर में फेंकते समय झाड़ियों में अटक गया होगा। पुलिस के अनुसार शव ज्यादा पुराना नहीं है। बतादें कि घटनास्थल से मुरादनगर गंगनहर पुलिस चौकी लगभग 400 मीटर दूर है। ऐसे में पुलिस की सतर्कता सवालों के घेरे में है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बच्चे की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

शव ठिकाने लगाने के लिए सेफ जोन बना निवाड़ी गंगनहर क्षेत्र
निवाड़ी गंगनहर क्षेत्र शव ठिकाने लगाने के लिए सेफ जोन बन गया है। यहां आए दिन लावारिश शव बरामद होते रहते है। जिनमें से कई की शिनाख्त नहीं हो पाती। मार्च 2023 में निवाड़ी गंगनहर स्थित सोनिया विहार रेगूलेटर के समीप एक छह वर्षीय बच्ची का शव मिला था। बच्ची से दरिंदगी की बात सामने आई थी। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई थी। मगर पुलिस पौने दो साल बाद भी बच्ची की शिनाख्त नहीं कर सकी। इसके अलावा बीते जुलाई में अलग-अलग सप्ताह में सोनिया विहार रेगूलेटर के समीप  युवक और महिला का शव बरामद हुआ था। उनकी भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed