{"_id":"613621c2f9978e06c0444827","slug":"dead-body-hid-in-sand-after-murder-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हत्या कर शव बालू के रेत में छिपाया, बंद मकान में दुर्गंध आने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: हत्या कर शव बालू के रेत में छिपाया, बंद मकान में दुर्गंध आने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 06 Sep 2021 07:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मोदीनगर में आवास विकास कॉलोनी में सोमवार को एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर शव मकान में बालू के रेत में छिपाया गया था। दुर्गंध आने पर शव का पता चला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिस कमरे में शव छिपाया गया था उसमें किरायेदार रहता है जो लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निवाड़ी थानाध्यक्ष सतीश कुमार के मुताबिक, सोमवार सुबह आवास विकास कॉलोनी में एक बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे आवास विकास कॉलोनी के बंद मकान की तलाशी ली। मकान से बालू रेत के में दबा शव बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 साल है। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। शव को नोंचने के निशान भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक मकान जयपाल जाटव का है। उन्होंने मवी निवासी लीलू गुर्जर को किराये पर दिया हुआ है। लीलू कई दिन से लापता है।
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मकान पर लोगों का आना जाना था। कई दिनों से उन्होंने कोई हलचल नहीं देखी। दुर्गंध उठी तो लोगों को कुछ शक हुआ। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहें है। जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

एक सप्ताह से मकान बंद
पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह से मकान बंद है। उससे पहले हत्या कर शव को बालू के रेत में छिपाया गया है। किरायेदार का पता चलने पर मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकाल रही है। आखिरी लोकेशन का पता किया जा रहा है।