{"_id":"60ffdb87ea87360e907ebd4c","slug":"dead-body-found-youth-missing-for-two-days-relatives-alleging-murder-protest-of-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: दो दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप लगा रहे परिजन, कोतवाली का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: दो दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप लगा रहे परिजन, कोतवाली का किया घेराव
Tue, 27 Jul 2021 03:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 27 Jul 2021 03:40 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार शराब के नशे में युवक की ट्यूबवेल में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई थी और इसके बाद दोस्तों ने शव को रजवाहे में फेंक दिया।
विज्ञापन
हापुड़: परिजनों ने कोतवाली का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी दो दिन से लापता युवक धीरज (26) का शव धौलाना क्षेत्र के सिवाय रजवाहे में मिला। इससे पहले सुबह के समय धीरज के परिजनों ने युवक की बरामदगी के लिए कोतवाली का घेराव किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शराब के नशे में युवक की ट्यूबवेल में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई थी और इसके बाद दोस्तों ने शव को रजवाहे में फेंक दिया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने युवक के तीन दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन