फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dead bodies of father and son found inside the room

Ghaziabad News: कमरे के अंदर मिला बीमार पिता और पुत्र का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of father and son found inside the room
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार सरला विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह कमरे के अंदर पिता पुत्र का शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि रात में नशे की हालत में बेटे ने पिता के साथ गाली गलौज की थी। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है। पिता सांस की बीमारी से ग्रस्त थे, जबकि बेटे को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
विज्ञापन


सरला विहार कॉलोनी में ओम प्रकाश (60) परिवार के साथ रहते थे। उनके दो बेटे राजू और बंटी हैं, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बंटी, पत्नी और तीन बेटियों के साथ मकान के नीचे वाले फ्लोर में रहता है। वहीं राजू (30) अपने पिता के साथ ऊपर के कमरे में रहता था। बंटी की पत्नी ने बताया कि राजू शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर आया और नशे में अपने पिता से लड़ने लगा। रात करीब डेढ़ बजे तक वह लड़ता रहा। बंटी दोनों को समझा कर छत पर सोने चला गया। वहीं वह और उसके बच्चे अपने कमरें में ही सो रहे थे। सुबह बच्चे जब अपने दादा को उठाने गए तो वह मृत अवस्था में कमरे के गेट के पास जमीन पर पड़े हुए मिले। वहीं राजू भी उसी कमरे में मृत मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

रहना था अलग-अलग
राजू शराबी था, जबकि बंटी अपनी पत्नी के साथ नीचे फ्लोर पर अलग रहकर खाना बनाते थी। शराब की लत के चलते राजू की शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह अपने पिता के साथ अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed